नीमच जिला अस्पताल में प्रसूता की नॉर्मल डिलेवरी, ब्लीडिंग के बाद मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

नीमच ।  जिला अस्पताल में शनिवार को एक प्रसूता की सामान्य डिलेवरी के बाद अधिक रक्तस्त्राव के कारण मौत हो गई।
जानकारी अनुसार जिला अस्पताल में भारती की गई महिला के सामान्य डिलीवरी के बाद अधिक रक्त स्राव के चलते मौत के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जब एक प्रसूता की नॉर्मल डिलीवरी के बाद अधिक ब्लीडिंग होने से मौत हो गई। इस मामले में जहां परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया तो वहीं डॉक्टरों ने इसे रेयर केस माना है। उन्होंने कहा इसे इलाज में लापरवाही नहीं कहेंगे।
वहीं रविवार सुबह परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लोधा मोहल्ला बघाना निवासी नीलम पति राहुल लोधा (27) को नॉर्मल डिलीवरी हुई थी। उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। करीब 1 घंटे बाद प्रसूता को ब्लीडिंग शुरू हो गई। इससे प्रसूता की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के परिजन और समाजजन जिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नीमच कैंट थाने पर पहुंच गए। जहां डिलीवरी के समय उपस्थित महिला चिकित्सक डॉक्टर निकिता सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
मृतिका के परिजनों और समाज जनों ने बताया कि नीलम पति राहुल लोधा को दूसरी डिलीवरी के लिए परिजन दो-तीन दिन से तकलीफ होने पर रोज अस्पताल में दिखाने ला रहे हैं। लेकिन उसका सही इलाज नहीं किया जा रहा था। चिकित्सक डॉक्टर निकिता सिंह ने नॉर्मल डिलीवरी करवाई। नीलम ने बच्चों को जन्म दिया। बच्चे के जन्म देने के करीब 1 घंटे बाद प्रसूता को ब्लीडिंग शुरू हो गई। उसकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. लाड़ धाकड़ ने स्टाफ को बुलाया। काफी कोशिश की लेकिन अधिक ब्लीडिंग होने पर महिला ने रात 10.30 बजे दम तोड़ दिया। सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल भी अस्पताल पहुंचे और स्टाफ से मामले की जानकारी ली। डॉ. पाटिल ने कहा कि डिलीवरी के बाद कभी-कभी 24 घंटे के भीतर ब्लडिंग शुरू हो जाती है। इसे चिकित्सा की भाषा में रक्तरसाव कहते हैं। इसमें अत्यधिक रक्तस्राव से प्रसूता की मौत हो जाती है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ है। फिर भी हम डिलीवरी करवाने वाले संपूर्ण स्टाफ के बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही करेंगे।