कॉलेज ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस फायनल रिहर्सल हुई

मन्दसौर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय पर राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय मन्दसौर के क्रीड़ा परिसर में 15 अगस्त को प्रात: 9 बजे से जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा। इसके लिये कई दिनों से चल रही परेड की आज सुबह 9 बजे से कॉलेज ग्राउण्ड में फाइनल रिहर्सल हुई। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, अपर कलेक्टर, एडिशनल एसपी ने संयुक्त रूप से इस फाइनल रिर्हसल का अवलोकन किया। सबसे पहले विशेष सशस्त्र बल, जिला बल पुरुष, जिला बल महिला, होमगार्ड, सीनियर एनसीसी डिवीजन दो प्लाटून, जूनियर डिवीजन बॉय सेंट थॉमस, जूनियर डिवीजन गर्ल्स उत्कृष्ट विद्यालय, जूनियर डिवीजन बॉय उत्कृष्ट विद्यालय, जूनियर डिवीजन हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक 2, उत्कृष्ट विद्यालय स्काउट गाइड, महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय गाइड, जूनियर रेड क्रॉस गवर्नमेंट गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल बालागंज प्लाटून का प्रदर्शन देखा गया। कार्यक्रम का संचालन जे.के. जैन व सुदीप दास द्वारा किया।