नीमच जिला भाजपा ने पत्रकारों के सामने रखी प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

नीमच ।  मध्य प्रदेश में 24 अगस्त को भाजपा को सरकार को 20 साल पूरे हो गए। जिसे लेकर प्रदेश सहित नीमच जिला स्तर पर भी प्रेसवार्ता का आयोजन किया। वार्ता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार और विधायक दिलीप सिंह परिहार के नेतृत्व में होनी थी, लेकिन समय की व्यस्तता होने के चलते पार्टी के दोनों ही वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित नहीं हो सकें। ऐसे में विनोद नागदा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। साथ ही विकास नामदेव व कृष्णा शर्मा भी मंचासीन रहें। इस दौरान प्रदेश को भाजपा सरकार द्वारा 20 सालों में बैमिसाल बनाने के साथ ही पूरा रिपोर्ट कार्ड बताया गया.। मध्य प्रदेश में 1956 में प्रदेश के गठन के बाद से 2003 तक ज्यादातर समय कांग्रेस की ही सरकारें रही है। इन सरकारों ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। इसका मतलब मध्य प्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल था जो देश के विकास में बाधक थे। 2003 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। भाजपा की सरकार ने प्रदेश को 20 सालों में बीमारू से बेमिसाल राज्य बनाया। बंटाढार से बुलंदियों पर पहुंचाया, पिछड़े से अग्रणी बनाया, समृद्ध और खुशहाल राज्य बनाया। मि. बंटाकार और कमलनाथ इस बात का जवाब दें कि 53 सालों में उनकी सरकारों ने प्रदेश के लिए क्या किया? भारतीय जनता पार्टी ने जवाबदेही की एक नई परंपरा शुरू की है जिसके अंतर्गत हर सरकार अपने कार्यकाल में किए गए कामों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करती है।
हमने अपना रिपोर्ट कॉर्ड प्रस्तुत किया है।
कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ जो अन्याय किया है, उसका जवाब देना चाहिए और अगर उसमें हिम्मत हैं, तो अपने 53 सालों के शासन का रिपोर्ट कॉर्ड प्रस्तुत करें। मध्यप्रदेश में 15 महीनों के लिए कमलनाथ की सरकार बनी थी, जिन्हें करप्शननाथ कहा जाता है।
बंटाढार और कमलनाथ की उस सरकार ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब कल्याण की सारी योजनाएं बंद कर दी थी और गरीब कल्याण अभियान को अपाहिज बना दिया था।उस सरकार ने सहरिया, भारिया और बैगा बहनों को मिलने वाला पोषण अनुदान बंद कर दिया था। करप्शन नाथ ने 350 करोड़ का मोजर बेयर घोटाला किया और 2400 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले से उनका संबंध है। करप्शन नाथ ने 600 करोड़ का इफ्को घोटाला, कर्जमाफी में 25 हजार करोड़ का हेरफेर किया।
2003 से 2023 तक के 20 साल प्रदेश में गरीबी से मुक्ति का स्वर्णकाल रहे हैं और इन सालों में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की नींव डाली गई। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी और प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश की दिल खोलकर मदद की। न सिर्फ सड़क, बिजली और पानी की समस्या दूर हुई, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन और विकास के सभी मापदंडों पर प्रदेश को आगे बढ़ाया। 2019 में 29 में से 28 सीटें भाजपा को दी और 2024 में जो एक सीट की कमी रह गई है, वो भी जनता पूरी कर देगी। देश के अमृतकाल में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनेगा। आने वाला चुनाव प्रदेश को विकसित और सर्वोच्च राज्य बनाने तथा गरीबी से- संपूर्ण मुक्ति दिलाने वाला युवा है।