18 अगस्त को दिलाई जाएगी सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा-कलेक्टर

जावरा ।  प्रतिवर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 19 एवं 20 अगस्त को अवकाश होने से सदभावना दिवस की प्रतिज्ञा शुक्रवार 18 अगस्त को दिलाई जायेगी। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने निर्देश जारी किए हैं कि 18 अगस्त को सभी शासकीय कार्यालयों में सुबह 11 बजे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई जाए।