शांतिपूर्वक मतदान, प्रशासन व सेक्टर अधिकारी सतत निरीक्षण किया

खाचरौद। नगर में लोंकतंत्र पर्व पर नगरवासीयो ने मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया गया। प्रात: से ही मतदान केन्द्र पर मतदान पोलिंग पाटीर्याॅ मतदान के लिये सारी तैयारी के साथ मतदाताओ का स्वागत किया गया। बीएलओ भी मतदाताओ के वोटरो के सहयोग के लिये तत्पर रही। प्रशासन भी निरंतर पेट््रोलींग करते हुवे सतत् निगरानी करती रही। नगर में शांतिपूर्ण मतदान के लिये निर्वाचन आयोंग की मेहनत रंग लाई। मतदाताओ के लिये पिंक बुथ व आदर्शमतदाता केन्द्र बनाये गये। बुथो पर गर्मी से राहत के लिये कुलर की व्यवस्था पिंक गुब्बारो से आकर्षक सजाया गया। लिमड़ावास पिंक बुथ पर मतदान केन्द्र पर मतदाता भी पिंक वस्त्र धारण कर मतदान किया गया। गणेशदेवली स्थित मतदाता पिंक आकर्षक ड्रेस धारण कर अपनी विवाहीक वर्षगॉठ होने पर घनश्याम गगरानी एंव रजनी गगरानी द्वारा मतदान किया और सेल्फी पांइट पर फोटो क्लिक कर मतदान के लिये अन्य मतदाताओ को प्रोत्साहीत किया गया। नगर में दिव्यांग व वरिष्ठो को भी मतदान केन्द्र पर सुविधायुक्त मतदान करवाया गया। नगर में झोनल अधिकारी अपने दल बल के साथ नगर व ग्रामीण क्षैत्रो के मतदान केन्द्रो पर निरीक्षण करते रहे।