तबाही नहीं ले रही रुकने का नाम, अब कृष्णानगर में भूस्खलन..video

शिमला। शिमला के कृष्णानगर और विष्णु मंदिर क्षेत्र में बड़ा भूस्खलन हुआ है। करीब छह भवनों के ढहने की सूचना है। दो से तीन और मकानों को खतरा पैदा हो गया है।

कृष्णानगर में भूस्खलन..video

हिमाचल प्रदेश में पिछले 72 घंटों से लगातार जारी रही बारिश ने तबाही मचा दी है। जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन से अब तक 58 लोगों की मौत गई। करीब 30 से अधिक लोग मलबे में दबने और बहने से लापता हैं।

इस बीच अब खबर आ रही है कि शिमला के कृष्णानगर और विष्णु मंदिर क्षेत्र में बड़ा भूस्खलन हुआ है। करीब छह भवनों के ढहने की सूचना है। दो से तीन और मकानों को खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन में नगर निगम का इकलौता स्लॉटर हाउस भी जमींदोज हो गया है।