नाम रोशन करने की तरकीब… एक ये है उज्जैन की श्रुति काला जिन्होंने काबिलियत के बल पर चित्रकारी में बनाए पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड

ब्रह्मास्त्र उज्जैन
नाम कमाने के अलग-अलग तरीके होते हैं। एक उज्जैन की उभरती चित्रकार श्रुति काला हैं, जो अपने माता-पिता- गुरु, शहर , प्रदेश और देश का नाम दुनियाभर में रोशन करने के लिए अद्भुत चित्रकारी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अपनी काबिलियत के दम पर वे लगातार उज्जैन से इंदौर, मुंबई और अन्य शहरों में भी अपनी चित्रकारी का बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। जो भी हो नाम तो काबिलियत के बल पर ही होना चाहिए, जो उज्जैन की श्रुति काला का है। वे अन्य लोगों को इस दिशा में प्रेरित भी करना चाहती हैं।
*…और दूसरी वो वड़ा पाव गर्ल… जिसने आए दिन नौटंकी कर चलाया अपना नाम*
वहीं, दूसरी ओर चंद्रिका गेरा दीक्षित है, जिन्होंने दिल्ली में बड़ा पाव गर्ल के रूप में अपना नाम कमाया है। लेकिन,  वह काबिलियत के दम पर कम और नौटंकी ज्यादा करती नजर आती हैं। वडा पाव बेचने के लिए और अपनी दुकान पर भीड़ जुटाने के लिए वह तरह-तरह की नौटंकी आए दिन करती रहती हैं। कभी रोते हुए वड़ा पाव बेचती है। कभी किसी पर आरोप लगाते हुए, तो कभी कोई ओर से पंगा लेकर। वडा पाव गर्ल को पुलिस एक मामले में गिरफ्तार भी कर चुकी है। वैसे देखा जाए तो यह वडा पाव गर्ल मूल निवासी इंदौर की है। नौटंकी से चर्चा में तो रहा जा सकता है लेकिन बहुत जल्दी ही लोग यह तिकड़म समझ जाते हैं।
108 मोतियों की माला पर शिवजी का अद्भुत चित्रण
उज्जैन की उभरती  चित्रकार श्रुति काला द्वारा बनाए गए 6 एमएम के 108 मोती की चंदन की माला पर 12 ज्योतिर्लिंग,  84 महादेव एवं शिव परिवार के चित्रण में पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड में उज्जैन की इस बेटी का चयन हुआ है। उज्जैन की बेटी ने 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड की उपलब्धि हासिल कर आज प्रदेश, देश, माता-पिता और गुरु का नाम दुनिया भर में रोशन कर दिया है।
श्रुति ने चंदन की 6 एमएम के 108 मोतियों की माला पर 2 दिन की कड़ी मेहनत से 84 महादेवों के दिव्य स्वरूपों का बहुत ही अद्भुत चित्रण किया है। साथ ही उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंगों ,भगवान गणेश जी के 8 स्वरूप एवं शिव परिवार का भी बहुत ही सुंदर चित्रण किया है। उनकी इस मिनिएचर आर्ट ने सभी देखने वालों को हैरत में डाल दिया है। श्रुति ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी इस अद्भुत कला के जरिए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड ( वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकार्ड, गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूनिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ,इंटरनेशनल बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड) में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। श्रुति ने भारत की कई प्रसिद्ध आर्ट गैलरी में अपनी एग्जिबिशन आयोजित की है।  राजस्थान में जयपुर की जवाहर कला केंद्र , इंदौर के गांधी हाल सहित कई प्रदर्शनियां वे आयोजित कर चुकी है और मुंबई के ताज होटल में  प्रदर्शनी करने वाली हैं। साथ ही पेंटिंग में उज्जैन के अलावा इंदौर के प्रतिष्ठित मंचों पर लाइव पेंटिंग की मनोहारी प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। श्रुति अभी उज्जैन के शिप्रा फिर आर्ट कॉलेज में बीफए फोर्थ ईयर की विद्यार्थी हैं।
वडा पाव गर्ल की नौटंकी
खाने के शौकीन लोगों को अगर अच्छा स्वाद मिले तो वो कुछ भी करने और अपनी फेवरेट चीज को खाने के लिए कही भी जाने के लिए तैयार रहते हैं। आज के समय में इंटरनेट पर कई फूड स्ट्रीट वेंडर की वीडियोज वायरल होती हैं. जिसमें कई बार इसकी वजह उनका फ्यूजन फूड होता है,। ई बार खाने को बनाने का तरीका और साफ-सफाई भी. बता दें कि इन दिनों इंटरनेट पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जो दिल्ली की सड़कों पर मुंबई स्टाइल वड़ा पाव बनाकर बेच रही है। चंद्रिका गेरा दीक्षित नाम की लड़की को अब वडा पाव गर्ल के नाम से पुकारते हैं।
जहां दिल्ली में रहने वाले लोग स्ट्रीट फूड में मोमोज, छोले भटूरे या दही भल्ले सबसे पहली पसंद में आते हैं. लेकिन इन दिनों यहां के लोगों के बीच  ‘वड़ा पाव वाली’ की धूम मची हुई है। इस महिला के कई वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। उसके यहां का वड़ा पाव खाने के लिए लोग घंटों लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार भी कर रहे हैं। वैसे वडा पाव गर्ल अपने वडा पाव के कारण कम और आए दिन विवादों में घिरे रहने के कारण ज्यादा चर्चा में रहती है। कभी वह नगर निगम और पुलिस पर आरोप लगाती है ,कभी किसी ग्राहक से भिड़ जाती है, तो कभी गिरफ्तारी के कारण चर्चा में आ जाती है
 कभी रोते हुए वडा पाव बेचती है तो कभी उसके वीडियो शेयर करने लगती है। वडा पाव गर्ल को अब लोग नौटंकी गर्ल भी कहने लगे हैं।