पंजाब के प्रसिद्ध कवि सुरजीत पातर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

चंडीगढ़। पंजाब के प्रसिद्ध कवियों में से एक सुरजीत पातर का निधन हो गया है। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वे 79 साल के थे। केंद्र सरकार 2012 में उनको पद्मश्री से नवाज चुकी थी। पातर ने किसान आंदोलन में किसानों के समर्थन में पद्मश्री लौटाने का ऐलान तक कर दिया था। बता दें कि जालंधर के गांव पातर कलां में जन्मे सुरजीत पातर ने साहित्य के क्षेत्र में अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने पंजाबी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।