उज्जैन: बड़े उत्साह मनाया आजादी का अमृत महोत्सव….फहराया तिरंगा..राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी..

उज्जैन । पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी सचिन शर्मा ने जिले के आला अधिकारियों की उपस्थिति में धवजारोहण किया।और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को दी सलामी

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी..

यहां पर उपस्थित सशस्त्र पुलिस बल ने झंडे को सलामी दी और राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। एसपी ने उपस्थित आला अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सभी को 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा..शहरवासीयों को बधाई सन्देश..

 

उज्जैन शहर आज मना रहा 77वां स्वतंत्रता दिवस..देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से सराबोर हुआ शहर ..कई जगह किया झंडा वंदन… 

शहर में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।मुख्य समारोह दशहरा मैदान में हुआ जहां उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान स्कूली बच्चो द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई ।

शहर में आज स्वतंत्रता दिवस की धूम रही और सुबह से ही गली मोहल्लों में वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। वही इस मौके पर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों सहित जगह जगह देश की आन बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। मुख्य समारोह दशहरा मैदान में हुआ। जहां मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया और परेड का निरीक्षण किया। वही पुलिस दल द्वारा राष्ट्रपति जी के जय के नारे लगाकर तीन बार आसमान में हर्ष फायर किये गये। इसके बाद परेड दल द्वारा मंच के सामने से गुजरते हुए आकर्षक मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि डॉ मोहन यादव को सलामी दी गयी। इस मौके पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई।

video….

वही डॉ यादव द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान संभाग आयुक्त डॉ संजय गोयल, आय जी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एस पी सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आज उज्जैन शहर में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही इस अवसर पर शहर में कई जगह राष्ट्रीय गीत के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया ।शासकीय कार्यालयों के  विभाग प्रमुखों में  ध्वजारोहण किया और उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने आजादी का पर्व  गरिमामय रूप से सेलिब्रेट किया।

सबसे पहले संभागायुक्त कार्यालय कोठी पेलेस पर नवागत कमिश्नर डॉ संजय गोयल ने संभागायुक्त कार्यालय और स्मार्ट सिटी कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्तिथि मैं ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक सहित अन्य आला अधिकारि और कर्मचारीयो ने राष्ट्रगान का गायन भी किया।

उज्जैन जिला  कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सबसे पहले अपने बंगले पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान सशस्त्र पुलिस गार्ड ने तिरंगे झंडे को सलामी दी,, इस दौरान कलेक्टर कार्यालय का स्टाफ मौजूद था। इसके बाद कलेक्टर ने कलेक्टर ऑफिस संकुल भवन पर ध्वजारोहण किया। यहां पर एडीएम अनुकूल जैन, सहित अन्य आला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने सलामी के बाद राष्ट्रगान का गायन किया।

मध्य प्रदेश के सबसे अधिक आय अर्जित करने वाली कृषि उपज मंडी में भी आजादी का महोत्सव मान्य गया। प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी मंडी कृषि उपज मंडी में ध्वजारोहण मंडी के सचिव उमेश बसेड़िया ने किया। ध्वजारोहन में मंडी के सभी सुरक्षा गार्डो ने सलामी दी। मंडी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने ध्वजारोहन के बाद ध्वज को सम्मान के साथ सलामी देते हुए राष्ट्रगान गया। मंडी सचिव उमेश बसेड़िया ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने इस दौरान कहा के प्रदेश में सबसे ज्यादा आय अर्जित करने में मंडी का दूसरा स्थान है उन्होंने ठंडा वंदन कर राष्ट्रगान गाया एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस पर शहीदों के परिजनों को कार्यक्रमों में बुलाने का आमंत्रण अब बंद हो गया है। शहिद गजेंद्र सुर्वे के पिता ने प्रशासन पर अनदेखी करने के आरोप लगाए है।

देश भले ही 76 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा हो लेकिन आज भी शहीदों के परिजनों की अवहेलना साफ दिखाई दे रही है। दरअसल उज्जैन के ढांचा भवन में रहने वाले अशोक कुमार सुर्वे शहीद गजेंद्र सुर्वे के पिता है। उनका साफ तौर पर कहना है कि आज से 4 साल पहले गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उन्हें सह सम्मान बुलाया जाता था। पहले कार्ड दिया जाता था। उसके बाद शासकीय अधिकारी लेने आते थे और दशहरा मैदान पर उन्हें सम्मानित किया जाता था। आज बुलाना तो दूर कार्ड भी आना बंद हो गए हैं। अशोक कुमार सुर्वे ने यह जानकारी स्वतंत्रता दिवस के 1 दिन पहले सोमवार को दी है। अब देखना है कि शहीद के परिवार के प्रति क्या प्रशासन जागेगा।

रिपोर्ट विकास त्रिवेदी