शादी में आई महिला की दुर्घटना में मौत, पति घायल

उज्जैन। परिवार में शादी होने पर 2 दिन पहले आई महिला की शुक्रवार-शनिवार रात दुर्घटना में मौत हो गई। पति घायल हुआ है। दोनों बाइक पर सवार थे, चालक ने ट्रक लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से टक्कर मार दी थी। सांवेर के ग्राम कामलिया खेड़ा की रहने वाली संगीता वर्मा पति राजेश वर्मा के साथ 2 दिन पहले परिवार के शादी होने पर घट्टिया तहसील आई थी। शादी के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह पति के साथ बाइक से दूसरे रिश्तेदारों से मिलने जा रही थी। उसी दौरान बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों पति-पत्नी घायल हो गये। उन्होने लोगों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। पति घायल था, जिसे उपचार के लिये भर्ती किया गया। परिजनों को दुर्घटना की खबर मिली तो वह अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने मामले में मृतक संगीता का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है। चालक की तलाश की जा रही है।