युवा दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा ने किया पौधारोपण

ब्यावरा। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज लववंशी के नेतृत्व में राजन सिटी के शिव मंदिर पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकतार्ओं की बड़ी संख्या रही। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि पेड़ ही जीवन है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। पौधरोपण कार्यक्रम को चलाते रहना चाहिए। प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत अधिक बढ़ रहा है। इससे लड़ने का एकमात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ हम लगाये। विधानसभा विस्तारक अजय सोनी ने युवा दिवस पर युवाओं से कहा आज देश की सबसे बड़ी ताकत युवा शक्ति है युवा शक्ति के नेतृत्व में आज देश हमारा आगे बढ़ रहा है आने वाले सुनहरे भारत का भविष्य हमारे युवा है साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है आज के परिवेश में पौधारोपण एक जन आंदोलन की भूमिका में होना चाहिए। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन एक पौधा रोज लगाते हैं। क्योंकि इससे ही वायुमंडल को शुद्ध संतुलित आॅक्सीजन प्राप्त होती है आॅक्सीजन की किल्लत भी दूर होती है। युवा मोर्चा के पौधारोपण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, विधानसभा विस्तारक अजय सोनी वरिष्ठ पार्षद गोपाल जाटव भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी राजू यादव युवा मोर्चा के जिला महामंत्री उत्कृष्ट शर्मा जिला मंत्री मयूर गुप्ता युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज लववंशी महामंत्री कपिल मीणा उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा मंत्री सार्थक नागर भाजपा नेता गब्बू सेन चंदन नरवरिया उपस्थित रहे।