सभ्य व समझदार जनता ही नगर के विकास की पहचान-दत्तीगांव

बदनावर। नगर परिषद के कार्यकाल के 1 साल पूरे होने पर गुरुवार देर शाम को यहां निचलावास स्थित जैन धर्मशाला में “एक साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव थे।
अध्यक्षता मध्यप्रदेश तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह पिपलीपाडा ने की। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि महेन्द्रसिंह सक्तावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी व धर्मेंद्र शर्मा, नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जहाँगीरलाला, भाजपा के विधानसभा संयोजक मोहन सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सराफ, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, पूर्व नप अध्यक्ष क्रमश प्रेमचंद परमार, देवेंद्र कुमार मिश्रा, आशा सराफ, दिनेश गिरवाल, ईश्वरलाल पाटीदार, ईश्वरसिंह डोडिया, सुनील मोदी, पवन डोड, प्रवीण चावला, प्रदीप पंवार, ममता पाटीदार, सुषमा पाठक, माध्वीकुंवर सोलंकी, सारिका मोदी, द्रोपदीबाई राठौड़, सीमा रावल, प्रीति रावल, विजयलक्ष्मी शर्मा आदि विशेष अतिथि रूप में मंचासीन थे।
नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव, नपा उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पवार फुंदा बापू, सीएमओ मनोज कुमार मौर्य, पार्षद भारती राठौड़, अनीता संतोष चौहान, अनीता दीपक जाधव, झन्नूबाई सिर्वी, भगवंताबाई राव, सुखराम देवदा, जगदीश पाटीदार, बबीता चेतन नागल, हरीश मांगलिया, चेनाबाई भेरूलाल डावर, ब्रांड एंबेसेडर दिलीपसिंह चौहान समेत निकायकर्मियों ने अतिथियों का स्वागत किया। नपाध्यक्ष मीना यादव ने स्वागत भाषण देते हुए शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा प्रस्तावित निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए सारे वादे हम पूरे कर रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दत्तीगांव ने कहा कि नगर परिषद ने एक साल में करोड़ो के विकास कार्य करवाकर हमे बड़ी सौगात दी है। वर्षो से उपेक्षा का शिकार होने वाली बलवंती नदी के जीर्णोद्धार के रास्ते भी खुले है। 11 करोड़ के बलवंती नदी प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलना हमारी बड़ी उपलब्धि है। जल, साफ सफाई, विधुत व्यवस्था आदि मूलभूत सुविधाएं शहर के लोगो को हमेशा मिलती रहना चाहिए। चुनाव में हमने जो जनता से वादे किए थे। उन वादों व जनता की उम्मीदों पर हमें खरा उतरना है।
उन्होंने कहा की नगर परिषद क्षेत्र का समुचित विकास हो, इसके लिए सब लोग मिलजुल कर प्रयास करें। जो हमारे निर्वाचित वार्ड पार्षद हैं वे सबके हैं और और सारी जनता उनकी है।
इसको ध्यान में रखते हुए हमारे नगर का विकास हो। नगर विकास के लिए हम सकारात्मक रहे और सकारात्मक विचार रखें। वर्षो पहले के हमारे नगर व अब के नगर में बड़ा बदलाव आया है। शहर के विकास में जितना चुने हुए जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होती है उतनी ही शहर के अन्य लोगो की भी होती है। सभ्य व समझदार जनता ही शहर के विकास की पहचान होती है। हमे हर काम मे जनता का भी सहयोग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास क्षेत्र का विकास करना है, इसके लिए वे काम करते रहेंगे। उनका संकल्प सदैव स्थिर है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियो ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर कार्यक्रम पश्चात दत्तीगांव ने एसडीएमएफ योजना के अंतर्गत यहां नगर के वार्ड क्रमांक 7 से कब्रिस्तान गेट तक बनने वाले कवर्ड नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह नाला 1 करोड़ 22 लाख की वालों से बनाया जाएगा। इसके अलावा बस स्टैंड क्षेत्र में हुए 30 लाख लागत के डामरीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। इस दौरान नगर परिषद द्वारा शहर में संचालित की जाने वाले हवन पूजन सामग्री संग्रहित व गो ग्रास वाहन की पूजा कर शहर को समर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद जितेंद्र शर्मा ने किया। आभार पार्षद प्रतिनिधि संतोष राव ने माना। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहरवासियों के अलावा निकाय के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।