कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर की एफआईआर की मांग…भाजपाई उतरे सड़कों पर

उज्जैन।  कांग्रेस द्वारा प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ झूठी शिकायत करने पर आज भाजपा द्वारा प्रदर्शन करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी को ज्ञापन देकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ फिर दर्ज करने की मांग की गई।

कांग्रेस द्वारा प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ 50% कमीशन मांगने की झूठी शिकायत करने पर भाजपा में आक्रोश व्याप्त है। इसके विरोध में आज पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के चलते उज्जैन में भी भाजपा ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच कर एस पी के नाम संबोधित ज्ञापन एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर को सोप कर दोषी कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की। इस दौरान विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष विवेक जोशी और उपाध्यक्ष संजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। शहर भाजपा अध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया कि जिस संगठन और व्यक्ति के नाम से झूठी शिकायत की गई है उनका कोई अस्तित्व नहीं है।