मौसम की अनुकूलता के चलते लगता है अन्नदाता के अरमान पुरे होंगे

मौसम व प्रकृति इसी मेहरबान रही तो सोयाबीन की बम्पर होगी पैदावार, सोयाबीन में आई फूलों की बहार

दैनिक अवन्तिका

रुनिजा ।  किसानों के सपने एवं उम्मीदों को पूरा करने वाली सोयाबीन की फसल इस बार बम्पर पैदावार होने की संभावना है। अन्नदाता आशावादी और इसी आशा में आज खेतों में फूलों की बहार के साथ लहरा रही सोयाबीन को देखकर यही उम्मीद लगा रहे हैं।
इस बार समय पर बोनी एवं उपयुक्त नमी में बोनी होने के कारण फसल की जमावट एकदम सही रही। साथ ही मौसम भी अभी तक अनुकूल रहा। समय-समय पर पानी मिलना, बारिश न अधिक हुई न ही कम। देखा जाए तो वातावरण बिल्कुल सोयाबीन की फसल के अनुकूल है। इसलिए किसान को उम्मीद है कि इस साल सोयाबीन की फसल सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। क्षेत्र में 25 जून को बोनी हुई थी। आज सोयाबीन की फसल 40 दिन की हो गई है। फुल भरपूर आ चुके हैं। कहीं कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार सोयाबीन की फसल किसानों के सपनों को साकार कर सकती हैं।
किसानों ने नई वैराइटी की सोयाबीन बोई
इसी प्रकार की जानकारी कई किसान भाई बता रहे हैं। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान सतीश नागर, नन्दराम नागर, ने बताया कि इस बार क्षेत्र में किसान भाइयों विभिन्न प्रकार की वैरायटी लगाई है जो कि बीमारी एवं मौसम के प्रति सहनशील भी है। किसानों ने बढ़-चढ़कर इस बार नए किस्म की सोयाबीन पर किस्मत आजमाई है जो वास्तव में उनकी उम्मीदों के अनुसार ही परिणाम दे रही हैं। इस बार मुख्य रूप से 1569, ब्लैक बोर्ड, 20 1135,डॉलर, 20 34, 9305 की बुवाई अधिक हुई है जो अधिक उत्पादन देने वाली प्रजाति हैं एवं मौसम एवं कीट के प्रति सहनशील भी हैं। यदि मौसम इसी प्रकार साथ देता रहा किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई तो सोयाबीन का उत्पाद बढेÞगा।