April 28, 2024

ब्यावरा।    मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के अध्यक्ष शैतान सिंह पाल को राज्य के कैबिनेट मंत्री का मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एवं ब्यावरा भाजपा जिला महामंत्री पंडित अमित शर्मा के फार्म हाऊस पर कैबिनेट मंत्री पाल का जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान सभी कार्यकतार्ओं ने भाजपा जिला महामंत्री के नेतृत्व में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री जी का स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस दौरान भोपाल जाते समय श्री पाल का स्वागत नरसिंहगढ़ विधानसभा में पूर्व विधायक मोहन शर्मा के द्वारा बड़ी संख्या में कार्यकतार्ओं की उपस्थिति में साफा बांधकर स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश शासन के इलेक्ट्रिक विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री शैतान सिंह पाल ने कार्यकर्ताओं काआवाहन किया कि मिशन 2023 मैं भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व सरकार बनाने जा रही है भाजपा की तमाम योजना जनता के बीच पहुंच रही इनका लाभ अंतिम व्यक्ति ले रहा है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान और संगठन के शुभंकर विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बूथ पर खड़ा होकर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मजबूती के साथ चुनाव मैदान में जाने के लिए तैयार हो चुका है और भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत अगर कोई है तो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है जिसकी दम पर देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर खड़ी हुई है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री का स्वागत जनपद अध्यक्ष जगदीश गुर्जर श्री बीके शर्मा पिछला मोर्चा के जिला अध्यक्ष राधेश्याम पचवारिया जनपद सदस्य पूर्व संजय नागर भाजपा नेता राजू यादव पूर्व सरपंच मदन हाड़ा गोपाल सोंधिया जुगनू गुदेन अभिषेक गुर्जर सहित कार्यकतार्ओं ने अभिनंदन किया।