क्षिप्रा नदी में आई बाढ़, छोटे पुल से 8 फीट ऊपर पानी

उज्जैन। लगातार हो रही बारिश के चलते क्षिप्रा नदी में बाढ़ का नजारा दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से जलस्तर बढ़ रहा था, शाम 6 बजे शुरू हुई तेज बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी था। रात 11 बजे छोटे पुल से 8 फीट ऊपर पानी पहुंच चुका था। रात 11 बजे के लगभग गंभीर डेम का भी एक गेट खोला गया था।
श्रावण मास की शुरूआत होने के बाद से मानसून की झमाझम बनी हुई है। एक सप्ताह में शुक्रवार को तीसरी बार क्षिप्रा का जलस्तर बढ?ा शुरू हुआ था। दोपहर बाद प्रशासन ने रामघाट पर आने वाले श्रद्धालुओं पर पूरी तरह से लगा दी थी। इस बीच शाम को तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। बिजली के चमक और बादलों की गडगड़ाहट के साथ देर रात तक झमाझम जारी थी। रात 11 बजे खबर सामने आई कि क्षिप्रा का जलस्तर काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है और पानी छोटे पुल से 8 फीट ऊपर पहुंच चुका है। रामघाट पर लगे बेरिकेट्स डूब चुके थे। आरती द्वारा आधे से ज्यादा डूबा नजर आ रहा था। बताया जा रहा था कि इंदौर-देवास में भी बारिश का दौर जारी है। अगर रातभर बारिश नहीं थमी तो क्षिप्रा बड़े पुल तक पहुंच जायेगी और आसपास के गांवों में पानी पहुंच जायेगा। क्षिप्रा के साथ ही गंभीर नदी में पानी बढ़ रहा था। इंदौर का यशवंत सागर डेम ओव्हर फ्लो होने पर गेट खोल दिये गये थे। जिससे गंभीर डेम में भी तेजी से पानी की आवक हो रही थी। रात 11 बने पानी का लेवल मेंटेन रखने के लिये गंभीर डेम का गेट नम्बर 3 को 50 सेंटीमीटर खोला गया था।