नोवाक जोकोविच ने जीता फ्रेंच ओपन

सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी बने

ब्रह्मास्त्र पेरिस

नोवाक जोकोविच ने इतिहास रच दिया है। सर्बिया के जोकोविच ने रविवार को खेले गए फ्रेंच ओपन के फाइनल में कैस्पर रूड को लगातार सेटों में हराया। यह उनका 23वां ग्रैंडस्लैम टाइटल है। इसी के साथ वे सबसे अधिक बार पुरुष कैटेगरी में मेंस सिंगल्स का टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने स्पेन के राफेल नडाल को पीछे छोड़ा। नडाल ने 22 खिताब जीते हैं, लेकिन चोट के चलते वे फ्रेंच ओपन के मौजूदा सीजन में नहीं उतरे थे। 36 साल के जोकोविच ने फाइनल मुकाबला 7-6, 6-3, 7-5 से जीता। नडाल के रिकॉर्ड 14 बार फ्रेंच ओपन जीता है। नोवाक जोकोविच ने इससे पहले 2016 और 2021 में फ्रेंच ओपन के खिताब पर कब्जा किया था। इसी के साथ वे हर ग्रैंडस्लैम टाइटल कम से कम 3 बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।