जलने के बाद हरसिद्धि की दीपमाला का सुधार कार्य शुरू

– राजस्थान से आए कलाकार, 27 अप्रैल को जल गए थे दीपक
दैनिक अवंतिका उज्जैन। 
देश के 51 शक्तिपीठों में एक उज्जैन के प्रसिद्ध हरसिद्धि मंदिर में लगी दीपमालाओं के जलने की घटना के बाद इनका सुधार कार्य समिति ने शुरू करा दिया है। राजस्थान से आए कलाकार यह कार्य कर रहे हैं। 
27 अप्रैल को कुछ महिलाओं ने यहां एक साथ दीप जला दिए थे। इसके बाद आग लगने से दीपमाला जल उठी थी। इस घटना में नीचे के कई दीपक जलकर गिर गए थे। इससे दीपमाला खंडित हो गई थी। अब इसे सुधारा जा रहा है। ताकि पूर्व की तरह दोनों दीपमालाएं जलाई जा सके। एक माह से अधिक समय हो गया अब राजस्थान से आए कलाकार इसे सुधार रहे हैं। 
25 से अधिक दीपक जल गए थे, सुधार कार्य में 3 लाख खर्च
मंदिर समिति की अध्यक्ष एवं एसडीएम कल्याणी पांडे ने बताया कि 27 अप्रैल को आग की घटना में यहां के 25 से 30 की संख्या में दीपक जल गए थे। इसके बाद से दीपमाला खंडित होने से जलाई भी नहीं जा रही थी। राजस्थान से कारीगर आ गए है। सुधार चल रहा है। इसमें 2 से 3 लाख रुपए खर्च होंगे। 

You may have missed