April 27, 2024

केंद्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर एक वेबसाइट लांच की, राजवाड़ा पर मां अहिल्या की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
दैनिक अवन्तिका इंदौर
प्रधानमंत्री के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे हुए हैं। यह 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण, भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष है, आज पूरी दुनिया कह रही है कि बीसवीं सदी भारत देश की सदी है। बीते 9 सालों में भारत ने पॉलिसी पैरालिसिस से डिवाइसिव पॉलिसी तक की यात्रा की है। आज हम इस बात को लेकर गौरवांनित होते हैं कि स्वामी विवेकानंद कहते थे आने वाली सदी भारत देश की सदी होगी।
यह बात पत्रकारों से चर्चा करते हुए जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि आज विश्व के ताकतवर देश कहते हैं कि मोदी इस द बॉस आॅफ द वर्ल्ड। 2014 के पहले कांग्रेस के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी ने कहा था कि देश के विकास के लिए जब 1 रुपए भेजे जाते है तो 85 पैसे भ्रष्टाचार और मात्र 15 पैसे ही विकास के लिए पहुंच पाते हैं। प्रधानमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त भारत की कल्पना कर इसे साकार करने का काम भी किया गया है। धारा 370 को लेकर कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 के लिए बलिदान दिया था उन्होंने कहा था एक देश में दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे मोदीजी द्वारा धारा 370 हटा कर भारत माता के माथे का कलंक हटा दिया है। अगर भारत एक सूत्र में जुड़ा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण जुड़ा हुआ है। हमारी अल्पसंख्यक बहनों के जीवन को तीन तलाक जैसी प्रथा से मुक्त करवाया। आतंकवाद को मिटाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ठोस कदम उठाएं। आज देश की सेना सीधा जवाब देने का काम करती है। भारत के 500 सालों के इतिहास में श्रद्धा और आस्था के केंद्र रहे राम मंदिर का निर्माण भी करवाया। प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन के निर्माण कार्य में लगे 60 हजार मजदूरों का सम्मान भी किया।
30 मई से 30 जून तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ करते हुए उन्होंने बताया कि अभियान में देशभर में 51 महारैलियों का आयोजन किया जाएगा। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री द्वारा डिजिटल रैली के माध्यम से देश के 10 लाख बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों से सीधा संपर्क किया जाएगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि आज मध्यप्रदेश देश के सभी प्रदेशों में डिजिटली नंबर वन बनकर उभरा है प्रदेश में डिजिटली 38 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता संवाद करेंगे। 30 दिनों तक चलने वाले इस विशेष जनसंपर्क अभियान में 500 से अधिक सभाएं और 600 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इसके अलावा लोकसभा एवं विधानसभा में विशिष्ट लोगों से संपर्क किया जाएगा। 20 जून से 30 जून तक पूरे प्रदेश में बीजेपी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। साथ ही योजनाओं के पेम्पलेट भी बाटेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के 65 हजार बूथों पर जाकर कार्यकतार्ओं को डिजिटल और फिजिकल एक्टिव करने का काम भी करेंगे। अभियान में लाडली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को स्वीकृति पत्र मिलेंगे एवं आगामी 10 जून को 1 लाख 20 हजार बहनों के खातों में राशि डाली जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के 286 बड़े नेता प्रत्येक लोकसभा में संवाद करेंगे। इसको लेकर मध्यप्रदेश में आठ क्लस्टरों का निर्माण किया गया है, जिसमें16 नेता भाग लेंगे। 21 जून को योग दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी स्थानों पर कार्यक्रम होंगे एवं केंद्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर संपर्क किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक आकाश विजयवर्गीय, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक मालिनी गौड़, पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, युवा आयोग के अध्यक्ष निशांत खरे, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा,आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला मुख्य उपस्थित थे।
वेबसाइट लांच की
कार्यक्रम के दौरान पार्टी ने 9 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर एक वेबसाइट 9८ीं१२ ङ्मा २ी५ं.ु्नस्र.ङ्म१ॅ भी लांच की। भाजपा ने जनसंपर्क एवं जनता से समर्थन के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 भी लॉन्च किया। इसके पश्चात राजवाड़ा स्थित मां अहिल्या प्रतिमा पर पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने माल्यार्पण किया।