April 27, 2024

इंदौर। लसूड़िया क्षेत्र में शहादत मंसूरी ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी रात के वक्त कहीं चली गई है। आशंका है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार को पुलिस आरोपी तक पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को नामजद करते हुए प्रकरण में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी।

विधि सलाहकार महिला भी उलझ गई दुष्कर्मी के जाल में

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में हाई प्रोफाइल दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विधि सलाहकार महिला ने आरोपी मुकेश सिंह उर्फ आशीष सिंह उर्फ अविनाश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि आरोपी से उसकी दोस्ती इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुई थी। बाद में उसने उससे संबंध बनाए और फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी खुद को इलाहाबाद का रहने वाला बताता था, लेकिन उसे आशंका है कि वह झारखंड का निवासी था।