April 19, 2024

इंदौर। भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुलावे पर शनिवार शाम भोपाल पहुंचे। सत्तन से सीएम शिवराज सिंह की बंद कमरे में करीब 35 मिनट तक बात हुई। सीएम ने सिर्फ सत्यनारायण सत्तन से ही अकेले में चर्चा की। सत्तन ने बेबाकी से अपनी बात रख दी।

सत्तन ने बताया कि कार्यकर्ता जो अपने आपको असहाय महसूस कर रहा है। कोई सुनने वाला नहीं है तो उन्होंने यही कहा कि ठीक है जहां ऐसी हालत है, वहां कसावट कर देंगे।
भाजपा के पास एक ही तरीका है जो उसे संघ से प्राप्त हुआ है। हम एक के लिए सब हैं, सब के लिए एक हैं। यही बात उन्होंने भी कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि वहां हमारा कार्यकर्ता असंतोष व्यक्त कर रहा है तो हम इस पर ध्यान देंगे। इसे ठीक करेंगे।
सिस्टम तो भाजपा का बना हुआ है। उस सिस्टम में जो ढिलाई थी, उसी के लिए सवाल उठाया था। उसी ढिलाई को कसावट में बदल दिया जाएगा, यही बात उन्होंने कह दी।