April 27, 2024

 

इंदौर। एक साथ चार लावारिस बच्चे मिलने से पुलिस परेशान हो गई है। इन चारों की उम्र 2 से 8 साल के बीच है। इनमें सबसे बड़ी रेशमा (8 साल) ने पुलिस को बताया कि उनके पिता का नाम राजेश है। वे सभी बड़वानी के रहने वाले हैं। शनिवार रात को इनके माता-पिता इन्हें संयोगितागंज इलाके में छोड़कर चले गए। फिर नहीं लौटे। जब कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। रेशमा के माता-पिता उसके सहित तीन अन्य भाई-बहन को भी लावारिस छोड़ गए। इनके नाम रूबी 6 वर्ष, शेरू 4 वर्ष और सल्लू 2 वर्ष है। संयोगितागंज पुलिस ने चारों का मेडिकल कराया है। वहीं सीसीटीवी के आधार पर माता-पिता की तलाश की जा रही है।