राहुल गांधी की सदस्य खत्म करने पर कांग्रेस ने इंदौर में किया बड़ा प्रदर्शन

जीना है तो मरना सीखो, कदम- कदम पर लड़ना सीखो जैसे नारे लगे

इंदौर। मोदी सरकार द्वारा षड्यंत्रपूर्ण एवं अलोकतांत्रिक तरीके से सच्चाई की आवाज़ राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त कर दी गई है।
24 मार्च शाम 5 बजे अंबेडकर प्रतिमा गीता भवन चौराहे पर लोकतंत्र के इस काले दिवस का विरोध भारत का संविधान लिखने वाले बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस के पिंटू जोशी और अमन बजाज द्वारा विरोध प्रदर्शन कर किया गया।भारत के संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और मोदी सरकार जैसी फासिस्ट ताकतों के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेसी नेता पिंटू जोशी ने बताया कि लोकतंत्र की हत्या के षड्यंत्र में शामिल भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ राहुल गांधी लड़ाई में जनता साथ खड़ी है। बाबा अंबेडकर की प्रतिमा के सामने काले गुब्बारे छोड़ कर अपना विरोध प्रदर्शित किया। साथ ही सभी कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी ओर से लोकतंत्र के इस काले दिन के खिलाफ आवाज बुलंद की।
ज़ुल्म के खिलाफ इस लड़ाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन ने कंधे
से कंधा मिलाया। उक्त प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सुरजीत चड्ढा, चिंटू चौकसे,बादशाह मिमरोट , राजू भदौरिया,अरविंद बागड़ी , अमित पटेल, देवेंद्र सिंह यादव, अनवर कादरी,सुदामा चौधरी ,पवन जैन ,अनूप शुक्ला , मनी मिंडा ,मुकेश पुरी, नीलेश पटेल, कमल वर्मा, निलेश वर्मा, अतीत गौहर, नितेश नरवले, आनंद गर्ग, महिंद्र वर्मा, अमीन खान सूरी, निलेश वरवले, राधे बोरासी, दीपू यादव आदि शामिल रहे।