April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर।

मनपसंद कला साहित्य मंच का होली मिलन इंदौर के कवियों ने होटल अंगारा में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और संस्थापक अध्यक्ष जनार्दन शर्मा की गणेश वंदना से हुई। श्रीमती प्रभा तिवारी ने मां सरस्वती का मधुर गीत से आह्वान किया व श्रीमती मनोरमा जोशी ने स्वागत गीत गाया। हेमा जैन ने सभी अतिथियों का गुलाल लगा कर कवियों को आमंत्रित किया। व्यंग्यकार रमेश शर्मा ने अपनी रचना से हंसाने कि शुरूवात की। डॉ अंजुल कंसल ने अपनी रचना का रंग बिखेरा। डॉ अभिषेक कंसल (शल्य चिकित्सक) ने होली गीत प्रस्तुत किया। वरिष्ठ लेखिका दविंदर कौर, मुन्नी गर्ग, डॉ स्वाति सिंह ने खूब तालियां बटोरी। अशोक व्दिवेदी और वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र जोशी ने अपनी रचना से समां बांध दिया। संतोष तोषनीवाल,हेमा जैन, मीना अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, प्रेरणा सेन्द्रै, सुनिता अग्रवाल ने होली रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। सूत्रधार जनार्दन शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन भी किया। अंत में सभी ने रंग ए धमाल गीत पर नृत्य किया। आभार ऋतु अग्रवाल ने माना।