April 24, 2024

उज्जैन। सोमवार को  महिला ने शिप्रा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मोबाइल लोकेशन पर उसके परिजन तलाश करते हुए रात 1 बजे तक उज्जैन में उसे ढूंढते रहे। सुबह उसी महिला की लाश ब्रिज के नीचे से पुलिस ने बरामद की। बताया जा रहा हे की महिला राऊ की रहने वाली हे और उसने उज्जैन पहुंचकर  नृसिंहघाट ब्रिज से शिप्रा  में छलांग लगा दी

पुलिस ने बताया कि प्रियंका वानखेड़े पति देवेन्द्र वानखेड़े 30 वर्ष निवासी राऊ इंदौर के परिजन रविवार रात उसे तलाश करते हुए थाने आये थे। रात तक कई स्थानों पर तलाश कर लौट गये।

सुबह नृसिंहघाट के सफाईकर्मियों ने बताया नदी में अज्ञात महिला की लाश तैर रही है। तैराकों ने शव को नदी से बाहर निकाला। प्रियंका के परिजनों को शव की फोटो मोबाइल पर भेजी गई शिनाख्त उसके देवर ने की। वीरेन्द्र ने बताया कि उसकी भाभी नर्स की पढ़ाई कर रही थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो तलाश शुरू की।

10 वर्ष पहले हुई थी शादी: वीरेन्द्र वानखेड़े ने बताया कि देवेन्द्र और प्रियंका की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। उनका एक बच्चा भी है। देवेन्द्र दुर्घटना में विकलांग हो गया था। रोजाना के समय पर भाभी घर नहीं आई तो तलाश करते हुए उज्जैन आये। मोबाइल लोकेशन महाकाल लोक की मिली थी। उन्होंने नदी में कूदकर आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं है।