April 19, 2024

उज्जैन|  कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सरकार पर उठाए सवाल महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए शुल्क लेने का मामला विधानसभा में गूंजा |

महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए अलग-अलग प्रकार के शुल्क लिए जा रहे हैं। दरअसल यहां दर्शन के नाम पर राशि लेने का विरोध लगातार देखने में आ रहा है। सामाजिक संगठन के अलावा राजनीतिक दल भी विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब यह मुद्दा विधानसभा में गूंज रहा है। उज्जैन जिले के कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आम श्रद्धालुओं का महाकाल मंदिर दर्शन करना भी दूभर हो चुका है। यदि कोई गरीब है तो वह जल्दी दर्शन नहीं कर सकता। यदि किसी के पास रुपए नहीं है तो वह गर्भगृहह में नहीं जा सकता। यहां सशुल्क दर्शन व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की गई। बता दे कि महाकाल मंदिर में शीघ्र दर्शन के ₹250 व गर्भगृह दर्शन के ₹750 लिए जा रहे हैं। वही भस्म आरती में शामिल होने के लिए भी ₹200 देना होते हैं।