भाजपा की बैठक में बूथ समिति का गठन व पन्ना प्रमुख बनाए

बड़नगर। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक बूथ क्रमांक 185 बूथ विस्तारक अभियान 2.0 शक्ति केंद्र कुशाभाऊ ठाकरे पर रखी गई।बैठक में जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला ने पन्ना समिति ,बूथ समिति का गठन किया व आगामी कार्यक्रम की जानकारी दीं। बैठक में विशेष रुप से विधानसभा विस्तारक जसपाल सिंह सेंधव, नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या ,मंडल अध्यक्ष श्याम शर्मा , जिला उपाध्यक्ष तेजसिंह राठौर, जिला मंत्री रेखा राठौड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा सोनी, नगर महामंत्री अजय दौराया, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश परमार ,कार्यक्रम प्रभारी दिलीप जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित पाटोदी ,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रामप्रसाद राठौर, वार्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ता विष्णु चौहान ,मांगीलाल परमार ,कैलाश डोडिया, जगदीश चौहान , मनोहर लाल चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बुथ अध्यक्ष रोहित चौहान एवम आभार मनोज चौहान ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *