April 18, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

मृतक निक्की यादव (22) हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। वह 2018 से पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में साहिल गहलोत (24) के साथ लिव-इन में रह रही थी। दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा वालकर मर्डर केस की तरह एक और युवती की हत्या का मामला सामने आया है। राजधानी के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में 10 फरवरी को एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फ्रिज में छिपा दिया। वह बॉडी को ठिकाने लगा पाता, इससे पहले ही किसी ने पुलिस को खबर कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
किसी और से शादी तय होने की बात पर बहस
डीसीपी क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने बताया कि मृतक निक्की यादव (22) हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। वह 2018 से पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में साहिल गहलोत (24) के साथ लिव-इन में रह रही थी। साहिल की शादी परिवार ने कहीं और तय कर दी थी। इस बात पर 9 फरवरी को निक्की और साहिल के बीच बहस हुई।