April 26, 2024

वॉशिंगटन। भारतीय मूल की निकी हेली 2024 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट बन सकती हैं। मंगलवार को निकी ने एक वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें ऐलान किया कि वो राष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल हो रही हैं। 51 साल की निम्रता निकी रंधावा हेली रिपब्लिकन पार्टी की मेंबर हैं और साउथ कैरोलिना स्टेट की गवर्नर रह चुकी हैं। निकी ने कहा- मैं निकी हेली हूं और प्रेसिडेंट की रेस में शामिल हो रही हूं। निकी को रिपब्लिकन पार्टी का प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट बनने से पहले दो फेज का इलेक्शन जीतना होगा।