April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र चित्रदुर्ग
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में लिंगायत समुदाय के श्री मुरुग मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुग शरनारू को नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के मामले में कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद उन्हें चित्रदुर्ग के जिला जेल लाया गया। कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को दो नाबालिग लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में मुरुग शरनारू को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक में कानून और व्यवस्था के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने बताया कि श्री मुरुग मठ के मुख्य पुजारी, शिवमूर्ति मुरुग शरनारू को नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।