April 25, 2024

इंदौर/भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन मैंडूस ने मध्यप्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिराया। भोपाल में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, जबलपुर में भी मावठा गिरा। मौसम विभाग की मानें तो 7 संभागों के बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है।
प्रदेश में 48 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। इसके बाद मौसम बदलेगा। अभी बादल होने के कारण ज्यादा ठंड नहीं है, लेकिन बादल छंटते ही दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इससे 15 दिसंबर से अच्छी ठंड की शुरुआत हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन के दौरान मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। 19 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

उज्जैन का पारा चढ़ा

ग्वालियर-चंबल में तापमान चढ़ा
प्रदेश के कुछ इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रीवा, सीधी, धार, ग्वालियर, रतलाम और उज्जैन समेत कई इलाकों में तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।