April 25, 2024

रात्रि में वापस उज्जैन लौटेंगे और सुबह से फिर शुरू हो जाएगी भारत जोड़ो यात्रा

उज्जैन। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उज्जैन में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह दिल्ली पहुंचे। यहां से गुजरात पहुंचकर दोपहर में सभा को संबोधित करेंगे और रात में पुनः उज्जैन पहुंचेंगे तथा इस 1 दिन के ब्रेक डे के बाद कल सुबह फिर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा के अन्य सदस्य आज उज्जैन के ही आर डी मेडिकल कॉलेज परिसर में आराम कर रहे हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी एक दिन का विराम लेकर गुजरात चुनाव में शिरकत करने के लिए यहां से गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर यह सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर के बाद सांवेर पहुंची। रात्रि विश्राम के बाद 29 नवंबर को सुबह 6 बजे यात्रा सांवेर से उज्जैन के लिए रवाना हुई। निनोरा में दोपहर का लंच हुआ। इसके बाद वे विश्राम करने के पश्चात भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। यहां से दर्शन के बाद सीधे राहुल गांधी कल शाम को आम सभा को संबोधित करने के लिए सामाजिक न्याय परिसर आगर रोड पहुंचे। सभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने रात्रि विश्राम उज्जैन मैं ही अपने डेरे में किया और सुबह गुजरात चुनाव प्रचार के लिए निकल गए।