April 20, 2024

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कांग्रेस के तीन-चार विधायक पार्टी के संपर्क में हैं, लेकिन पार्टी विचार के बाद तय करेगी कि किसे लेना है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा काे पार्टी में शामिल किए जाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि उनके आने से पार्टी काे फायदा मिलेगा। उनका स्वागत है।
सलूजा बोले इसलिए छोड़ी पार्टी – सलूजा ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद कहा पहले जब कमलनाथ का नाम 1984 में हुए दंगों से जोड़ते थे तब लगता था कि राजनीतिक द्वेष के चलते लोग ऐसा कहते हैं। 8 नवंबर को प्रकाश पर्व पर जब मैं खालसा स्टेडियम में कमलनाथ के साथ गया। तब वहां पर हमारे सिख कीर्तनकार ने जो बातें कही कि यहां एक ऐसे नेता का सम्मान हो रहा है, जिसने 84 के दंगों में टायर डालकर लोगों को जो भीड़ जला रही थी उसका नेतृत्व इन्होंने किया था। मैं तीन दिन तक सोया नहीं, उनका एक-एक शब्द मेरे कानों में गूंजता रहा। आखिर मैंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया।

कांग्रेस में रहकर भाजपा को भेजी अंदरूनी जानकारी

  1. वहीं, प्रदेश कांग्रेस कौमी एकता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सच सलूजा, पूर्व पार्षद सुरजीतसिंह चड्ढा, मंजीत टूटेजा ने कहा नरेंद्र सलूजा पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। वे पार्टी की अंदरूनी जानकारी भाजपा तक पहुंचाते थे। इसीलिए उनको पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।