April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र मुंबई

अभिनेता विक्रम गोखले का निधन नहीं हुआ है। अभी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बुधवार देर रात यह जानकारी उनकी बेटी ने दी और पिता के निधन की खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि पापा की कंडीशन अभी काफी क्रिटिकल है। डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी उनकी सलामती के लिए दुआएं करें। दरअसल, बुधवार देर रात विक्रम गोखले के निधन की खबरें आई थीं। इसके बाद, सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाने लगीं।

विक्रम गोखले ने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने भूल भुलैया, दिल से, अग्निपथ, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा, और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में भी काम किया।