March 29, 2024

महिदपुर। नवदुर्गा महिला उत्सव समिति कीर्तनिया बाखल के द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में नवरात्रि में गरबों की प्रस्तुति के पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। नगर के वरिष्ठजन एवं पार्षदगण के हाथो से पुरस्कारों का वितरण किया गया । नवदुर्गा महिला उत्सव समिति की अध्यक्ष चंचल उदीवाल ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिथियों, पार्षदगणों एवं समिति की सभी महिला सदस्यों कार्यकतार्ओं का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर सभी महिला मण्डल के सदस्यों में हर्ष व्याप्त है।