April 24, 2024

इंदौर। हिंदी दिवस पर इंदौर , उज्जैन मध्यप्रदेश और देश के अनेक हिंदी भाषी राज्यों में कई आयोजन हो रहे है। हर वर्ष दिल्ली में हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस साल हिंदी दिवस का प्रमुख आयोजन पहली बार दिल्ली के बाहर गुजरात के सूरत में आयोजित किया गया है।

हिंदी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

– हिंदी देश के सबसे अधिक राज्यों में बोली जाने वाली भाषा है।
– आज के दिन यानी 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
– भाषा के महत्व को प्रदर्शित करने और उजागर करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों और संगठनों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
– आजादी के बाद संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया। इसी दिन के बाद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
-भारत सरकार के गृह मंत्रालय का राजभाषा विभाग आधिकारिक कार्यों में हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ाने की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है।
– राष्ट्रपिा महात्मा गांधी का मानना था कि हिंदी जनमानस की भाषा है। -भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। उनके ही कार्यकाल में 14 सितंबर 1953 को देश में पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया था।
– 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
-इस साल गुजरात में मनाया जाएगा हिंदी दिवस