हाथापाई पर आई एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे कैंप की लड़ाई, 30 पर केस दर्ज, 5 गिरफ्तार

ब्रह्मास्त्र मुंबई

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे समूह की लड़ाई अब हाथापाई पर उतर आई है। इसका सबूत रविवार को हुई झड़प है, जिसमें शिंदे गुट के एक विधायक समेत 30 लोगों पर मामले दर्ज हुए। वहीं, 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, दोपहर में ही हुए जमानत पर जाने दिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर है कि मुंबई के न्यू प्रभादेवी इलाके में 12.30 बजे शिंदे गुट के सदस्य संतोष तलवने पर कथित तौर पर 30 लोगों ने हमला कर दिया। दोनों गुटों के बीच दादर इलाके में झड़प होने की जानकारी सामने आई थी। इसके चलते पुलिस ने उद्धव गुट के समर्थकों के खिलाफ दंगा का मामला दर्ज किया है। शिंदे कैंप के विधायक सदा सर्वांकर समेत 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।