April 20, 2024

उज्जैन। बाबा महाकाल के दर्शन करने आए परिवार के सदस्यों में शामिल वृद्धा की रात 2 बजे तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। आज परिवार को ओकारेश्वर दर्शन के लिए जाना था।
गुजरात से परिवार के 45 सदस्यों का दल बस में सवार होकर बाबा महाकाल के दर्शन करने रविवार को आया था। दर्शन करने के बाद सभी शहनाई गार्डन में ठहरे थे। रात 2 बजे के लगभग परिवार में शामिल 65 वर्षीय भानूबेन यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने स्थानीय लोगों से संपर्क करने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महाकाल थाना पुलिस ने मामले की जानकारी लगने पर मर्ग कायम कर आज सुबह पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के अनुसार परिवार के 45 सदस्य धार्मिक यात्रा पर निकले हैं उज्जैन में महाकाल दर्शन के साथ अन्य मंदिरों के दर्शन करने के बाद आज ओंकारेश्वर दर्शन के लिए निकलना था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए गुजरात ले गए हैं।