रामचरित मानस की विशाल शोभायात्रा

उज्जैन (कायथा)। अखंड मानस मास पारायण पूणार्हुति पर प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी कपित्थ नगर कायथा में मानस मंडल के तत्वावधान में रामचरित मानस की विशाल शोभायात्रा ( चल समारोह ) 4 सितंबर 2023 को परम्परागत मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करेगा। स्थानीय ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष श्रावण भादव मास में अखंड मानस पाठ का आयोजन विगत 40 वर्षों से विभिन्न वाचनकर्ता मंडल समितियों के सहयोग से सतत् चलता आ रहा है। इस वर्ष इस मानस अनुष्ठान की पूणार्हुति 4 सितंबर 23 सोमवार को हो रही है। मानस मंडल द्वारा आयोजित इस समारोह में उपस्थित होकर ओंकारेश्वर महादेव के श्रंगार दर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील ओंकारेश्वर सेवा समिति ने की है।