April 27, 2024

 

सुसनेर। नागरिकों को यातायात नियमों से जागरूक करने के लिए प्रदेशभर सहित जिले में 22 से 28 अगस्त तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया । किन्तु इस सडक सुरक्षा सप्ताह के दौरान ही ही नगर में हर जगह यातायात के नियम टूटते नजर आए। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए इस सप्ताह के दौरान कोई आयोजन भी नही किया। जिससे लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी मिल सकें।नगर में बिना लाईसेंस के वाहन चलाना एक आम बात हो चली हैं। पुलिस के द्ववारा हाईवे पर कभी कभार जरूर कुछ चालानी कार्रवाई कर रस्म आदयगी जरूर की जाती हैं। इसी तहत इस सडक सुरक्षा सप्ताह के दौरान भी की गई। किन्तु आम नागरिकों को यातायात के नियमों की जानकारी लगे इसके लिए कोई प्रयास नही किए गए। यही वजह हैं कि नगर के बाजारों में 95 प्रतिशत लोग बगैर हेलमेंट के सडक पर निकल रहे हैं। उन्हे नियमों के संबध में जानकारी नही हैं यही नही नियमों का पालन करवानें वालें पुलिस जवान भी बगैर हेलमेंट के बाजार में नजर आ जाते हैं। यातायात नियमों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने व पालन कराने के लिए चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान ही यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। स्थानीय स्तर पर सडक सुरक्षा सप्ताह के 7 वे अन्तिम दिन भी पुलिस ने न तो जागरूकता अभियान चलाया और न ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। सड़कों पर ट्रिपल राइड के साथ ही बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए वाहन चालक दिनभर गुजरते दिखे। चार पहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट लगाए ही फरार्टा भर रहे हैं। नगर पुलिस थाने के सामने से ही रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा जा सकता है। बावजूद इसके थाने के सामने से गुजरने वाले इन वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सख्ती के साथ कार्रवाई नहीं की जाती है।