April 16, 2024

देवास। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल और योग के माध्यम से पारिवारिक महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न शारीरिक व बौद्धिक खेलो का आयोजन बीएनपी श्रम कल्याण केंद्र राधागंज में किया गया। इस अवसर पर चेयर रेस, सेफ्टी पिन इन हैंकी के माध्यम से महिलाओं में प्रबंधन कौशल, विभिन्न योग व ध्यान के माध्यम से फिटनेस कार्निवल किया गया स्पर्धा में रानी लक्ष्मीबाई टोली ने दुर्गावती टोली को पराजित किया। विजेताओं को खेल और युवा कल्याण विभाग एवं नेहरू युवा केंद्र की ओर से ट्रॉफी व प्रमाण पत्र द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी हेमंत सुवीर द्वारा खेल व फिटनेस को घर-घर में दैनिक जीवन की अनिवार्यता निरूपित की गई। राजभाषा अधिकारी संजय भावसार, योग प्रशिक्षक डॉ शशि अभय यादव ,प्रवीण शर्मा द्वारा शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए मोटिवेशनल स्पीच दिया गया। इस दौरान अनिल जैन नेहरू युवा केंद्र, युवा समन्वयक जावेद पठान उपस्थित रहे।