शिवपुरी में रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने कहा- देश में धर्म को धर्म से, जाति को जाति से बांटा जा रहा

ब्रह्मास्त्र शिवपुरी
शिवपुरी में रोड शो के दौरान संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान में देश में धर्म को धर्म से और जाति को जाति से बांटा जा रहा है। यह देश मोहब्बत का है। मोहब्बत फैलती है और अन्याय को फैलाया जाता है। अन्याय से अदानी का नहीं आपका नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि देश के बजट में जो करोड़ों अरबों रुपया आता है, वो आसमान से टपकता है क्या। जीएसटी से आता है। जीएसटी का डिजाइन ऐसा है कि जितना अमीर आदमी है, उसे जीएसटी से उतना फायदा होता है और गरीब को उतना नुकसान।
राहुल गांधी शिवपुरी पहुंच चुके हैं। अब शहर में उनका रोड शो शुरू हो गया है। न्याय यात्रा में कांग्रेसियों की भीड़ बढ़ गई है। साथ ही न्याय यात्रा ने शहर में भी प्रवेश कर लिया है। अब सभी रोड के शुरूआती प्वाईंट पर पहुंच रहे हैं। जिससे वहां से रोड शो शुरू हो सके।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को शिवपुरी से आज राहुल गांधी के आने बाद शुरू होनी है। हालांकि पहले राहुल गांधी को हेलीकाप्टर से शिवपुरी पहुंचना था और उन्हें करीब साढ़े आठ बजे आना था। लेकिन राहुल गांधी के आने के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। अब राहुल गांधी हेलीकाप्टर से नहीं बल्कि सड़क मार्ग से आएंगे। अब राहुल गांधी सुबह 10 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और इसके बाद शिवपुरी में रोड शो करेंगे और संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ जाएगी। राहुल गांधी ने यहां आने से पहले एक्?स पर फ?िर सरकार पर न?िशाना साधा है।