April 26, 2024

उज्जैन। केडी पैलेस से पानी में डूबे मिले युवक की शिनाख्त शनिवार को भी नहीं हो पाई। पलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दफनाने की प्रक्रिया अंतिम संस्कार के रूप मे की है। 4 दिन पहले शिप्रा नदी में बाढ़ के साथ एक युवक की बहती लाश दिखाई दी थी। शुक्रवार को उक्त युवक का शव केडी पैलेस पर पत्थरों के बीच फंसा मिला था। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किये लेकिन शनिवार तक उसके परिजनों का सुराग नही मिल पाया। शव पहले ही चार दिन पुराना हो चुका था। जिसके चलते शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। भैरवगढ़ टीआई प्रवीण पाठक के अनुसार संभवत: मृतक बाढ़ के पानी में दूर से बहता हुआ यहां तक पहुंचा है। आसपास के जिलों से गुमशुदा लोगों की जानकारी मांगी गई है। शिनाख्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।