March 28, 2024

उज्जैन। आसमान में उमड़ रहे बादलों से बुधवार को दिनभर रिमझिम बारिश का क्रम बना रहा है। इस बीच 1 इंच बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने तेज बारिश को लेकर औरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। शहरवासियों को भी झमाझम का इंतजार बना हुआ है। तीन दिनों से शहर के आसमान में काले बादल छाए हुए है, लेकिन उम्मीद की झमाझम बारिश नहीं हो रही है। बुधवार को सुबह बारिश ने रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन कुछ देर बाद ही थम गई। दिनभर हल्की फुहारों को दौर बना रहा। शाम को जीवाजीराव वेधशाला पर 1 इंच बारिश दर्ज की गई। वेधशाला अधीक्षक के अनुसार अब तक 10 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। आसमान में छाए बादल और रुक-रुक कर हो रही बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। तापमान 27 डिग्री पर आ गया है। मंगलवार रात न्यूतनम तापमान 23. 8 डिग्री दर्ज हुआ था। शाम 5 बजे तक की बारिश का आंकड़ा जारी होने के बाद रात कुछ देर के लिये तेज बारिश हुई, उसके बाद रिमझिम को क्रम चलता रहा।