April 20, 2024

उज्जैन। बीती रात 10 बजे छोटी मायापुरी दारू गोदाम के पास दोना-पत्तल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। कागज रखा होने से आग तेजी के साथ फैली और पीछे बारदान गोदाम को भी चपेट में ले लिया। रात 12 बजे तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे।
छोटी मायापुरी में दिव्यांश ट्रेडर्स नाम से सतीश प्रजापती दोना-पत्तल कारखाना संचालित करते है। बड़े स्तर पर यहां काम किया जाता है। रात 10 बजे के लगभग अचानक आग की लपटे उठती दिखाई दी तो हडकम्प मच गया। कारखाने में दोना-पत्तल बनाने का कागज रखा हुआ था। जिसके चलते आग तेजी से फैली और विकराल रुप धारण कर लिया। आगजनी की खबर लगते ही एक के बाद एक फायर फायटर और वॉटर लारियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किये, आग इतनी भयावह हो चुकी थी कि पीछे बारदान गोदाम तक जा पहुंची। समीप कूलर और वाशिंग मशीन को गोडाउन बना हुआ था, जिसे पुलिस ने खाली कराना शुरू कर दिया था। रात 12 बजे तक 6 फायर फायटर और 15 से अधिक वाटर लारी पानी लग चुका था। सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा के अनुसार आगजनी में कोई जनहानि होने की जानकारी सामने नही आई है। हालांकि दोना-पत्तल और बारदान गोदाम आग की चपेट में आ गये है। मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर कारखाने और बारदान गोदाम की बिजली बंद कराई गई। जिसके चलते अंधेरा छा गया था।