शादी के बंधन में बंधे दो समलैंगिक पुरुष

कोलकाता। एक समलैंगिक जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया। शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे। अभिषेक रे और चैतन्य शर्मा ने एक खास समारोह में शादी की। अभिषेक रे कोलकाता के एक डिजाइनर हैं। उन्होंने अपने खास दोस्त चैतन्य शर्मा के साथ शास्त्रों के अनुसार मंत्रों का पाठ कर शादी रचाई। शादी कोलकाता के एक फाइव स्टार होटल में हुई थी।