अमरावती टारगेट किलिंग : मुख्य आरोपी समेत 7 अरेस्ट, मास्टर माइंड ने 21 लोगों की फौज बनाई, 6 ने गला काटा

ब्रह्मास्त्र मुंबई
नूपुर शर्मा के सपोर्ट में पोस्ट शेयर करने के आरोप में अमरावती में हुई उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 7 को अब तक गिरफ्तार कर लिया गया है। 6 आरोपियों ने कोल्हे की गला काटकर हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी इरफान शेख रहीम को कुछ देर में स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच में सामने आया है कि इरफान रायबर हेल्पलाइन नाम की एक एनजीओ चलाता है और इससे तकरीबन 21 लोग जुड़े हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी भी इसी एनजीओ से जुड़े हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसीज को यह जानकारी मिली है कि इस एनजीओ को कुछ खाड़ी देशों और पाकिस्तान से फंडिंग हो रही थी। मुख्य आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है।