April 26, 2024

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने गुरुवार देर शाम नगर निगम के 54 वार्डों में से 49 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी ने कुछ पूर्व महापौर परिषद सदस्य और जोन अध्यक्षों के टिकट काट दिए हैं। वहीं, कलावती यादव, योगेश्वरी राठौर, गीता रामी पर फिर से उम्मीद जताई है। कुछ नए चेहरों पर भी विश्वास जताया है। इनमें पूर्व पार्षदों की पत्नी, बहू-बेटियां भी सम्मिलित हैं।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि संभागीय चयन समिति की अनुशंसा पर सभी नाम तय हुए हैं। वार्ड 1 से रीना संजय कोरट, वार्ड 2 से हेमंत गेहलोत, वार्ड 3 से पंकज चौधरी, वार्ड 4 से बबिता घनश्याम गौड़, वार्ड 5 से दिलीप परमार, वार्ड 7 से विजयसिंह कुशवाह, वार्ड 8 से गजेंद्र हिरवे, वार्ड 9 से गजेंद्र सकलेचा, वार्ड 10 से योगेश (गब्बर) भाटी, वार्ड 11 से चंदा बी फिरोज, वार्ड 12 से हिमांशु गुप्ता, वार्ड 13 से हाजी रियाज कुरैशी, वार्ड 14 से सीमा योगेश परमाल, वार्ड 15 से कलावती यादव, वार्ड 16 से राजेश बाथम, वार्ड 17 से राखी मांगीलाल कड़ेल, वार्ड 18 से राजेश बोराना, वार्ड 19 से रजनी नरवरिया, वार्ड 20 से प्रकाश शर्मा, वार्ड 21 से संजीव खन्ना, वार्ड 22 सोनल अजय जोशी, वार्ड 24 सुशील श्रीवास, वार्ड 25 योगेश्वरी राठौर, वार्ड- 26 गीता रामी, वार्ड 27 तबस्सुम आसिफ नागौरी, वार्ड 28 सुनील गोयल, वार्ड 30 इलियास खानम, वार्ड 31 सलमा फारुख शेख, वार्ड 32 प्रभा मिश्रा, वार्ड 33 लीला वर्मा, वार्ड 34 भारती विजय चौधरी, वार्ड 35 संग्राम सिंह भाटिया, वार्ड 36 दुर्गा चौधरी, वार्ड 37 सुरेंद्र मेहर, वार्ड 39 जितेंद्र कुवाल, वार्ड 40 जानीबाई सत्यनारायण राठौर, वार्ड 41 पुरुषोत्तम मालवीय, वार्ड 43 सुरभि सुनील चावंड, वार्ड 44 सिमरजीत कौर, वार्ड 45 धर्मेंद्र बरूआ, वार्ड 46 कैलाश प्रजापत, वार्ड 47 दिव्या नरेश बलवानी, वार्ड 48 अंशु गोपाल अग्रवाल, वार्ड 49 आभा कुशवाह, वार्ड 50 नवीता विकास मालवीय, वार्ड 51 अशीता गौरव सेंगर, वार्ड 52 आहरा अकील खान, वार्ड 53 से निर्मला करण परमार, वार्ड 54 से सुमन बाबूलाल बाघेला को प्रत्याशी बनाया है।