April 20, 2024

उज्जैन। रात में गश्त कर रही पुलिस ने 2 संदिग्धों को रोका। दोनों भागने का प्रयास करने लगे। पीछा कर पकड़ा तो उनके पास से चोरी का माल बरामद हो गया। बदमाशों ने गंगा विहार में सूने मकान का ताला तोड़ा था। पुलिस आज मामले का खुलासा कर सकती है। देवासरोड गंगा विहार कालोनी में रहने वाली कामता पति अनिल काले 52 वर्ष लालपुर में बालिका सुधार गृह में पदस्थ है। पति देवास में नौकरी पर गये हुए थे। कामता काले शुक्रवार रात 7.30 बजे घर का ताला लगाकर नाइट ड्युटी पर चली गई थी। रात 2 बजे नागझिरी पुलिस गश्त कर रही थी, तभी 2 संदिग्ध युवक दिखाई दिये। दोनों को रोका गया तो उन्होने भागने का प्रयास किया। उनके पास एक थैली थी, संदेह के आधार पर पीछा कर पकड़ा गया और थैली की तलाशी ली तो उसमें सूर्या क पनी की प्रेस, एक फियुल, चार सोने के कांटे और चिल्लर होना सामने आई। दोनों की तलाशी लेने पर जेब से चार हजार रुपये बरामद हुए है। पूछताछ करने पर मकान का ताला तोडऩा कबूल किया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। सुबह बालिका सुधार गृह से घर लौटी कामता काले ने ताला टूटा देख चोरी की जानकारी नागझिरी पुलिस को दी।