जमकर बरसी सांसद प्रज्ञा ठाकुर – दारू का गिलास लेकर चीनी जासूस महिला के साथ में थे राहुल गांधी

कांग्रेस जिसे प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तुत कर रही , वह ऐसे चरित्र का

ब्रह्मास्त्र सीहोर। विपक्षी पार्टी का नेता, जिसे कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तुत कर रहे थे। आज उसे देख लीजिए कि वह पब में दारू का गिलास लेकर महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। महिलाओं के बारे में यह उनका व्यक्तिगत जीवन हो सकता है, लेकिन यह देखना जरूरी है कि वह महिला चीन की राजदूत है। चीन की यह जासूस महिला का रिकाॅर्ड गड़बड़ है, यह कहीं ना कहीं देश के लिए घातक है।’ यह बात सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को सीहोर में कही। वे सवा करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित रेलवे स्टेशन भवन का लोकार्पण करने यहां पहुंची थीं।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर इस दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि यह जनता के विचार करने का विषय है। एक व्यक्ति है, जिसने अपना पूरा जीवन देश काे दे दिया है। 18 से 19 घंटे काम करते हुए विदेश नीति काे इतना मजबूत कर दिया है कि दूसरे देश अब हमारी ओर देख रहे हैं। भारत विश्व गुरु बनने की ओर तत्पर है।
वे तो हमेशा चीन की तारीफ करते हैं
मैं राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहती हूं कि उन्होंने मुझे आतंकवादी कहा था। मैं कहती हूं, देशभक्त कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। मैं ताे भारत में ही जन्मी हूं, इसलिए मैं देश के लिए कभी घातक नहीं हो सकती, लेकिन ये तो हमेशा चीन की तारीफ करते ही रहते हैं। इनका जो कल चरित्र चीन की महिला जासूस के साथ देखा गया है, यह देश के लिए संकट है।